spot_img
spot_img
होमखबरफर्ज़ी कंपनी बना VAT और GST में 48 करोड़ की चोरी, देवघर...

फर्ज़ी कंपनी बना VAT और GST में 48 करोड़ की चोरी, देवघर पुलिस ने किया खुलासा


देवघर।

देवघर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देवघर में दो फ़र्ज़ी कंपनी द्वारा जालसाजी कर 48 करोड़ रुपये का घोटाला का मामला सामने आया है।

साहा इंटर प्राईजेज व ओम ट्रेडिंग कंपनी ने जीएसटी व वैट में कर चोरी कर राज्य सरकार को 48 करोड़ रुपया का चूना लगा दिया। झारखंड सरकार ने इस मामले में  देवघर थाना में दो केस दर्ज किया गया था। एसपी नरेंद्र सिंह के द्वारा गठित एसआईटी टीम ने बंगाल के हुगली व कोलकाता से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमे साहा इंटर प्राइजेज के प्रोपराइटर मोती साव व अन्य दो राजेश साव और बिष्णु कुमार साव को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से आठ से दस मोबाइल, इंस्युरेन्स और बैंक के कागजात बरामद किया है।

वही इस मामले की छानबीन के लिए रांची से इनकम टैक्स के जॉइंट कमिश्नर एस एस सिंह की टीम भी पहुंची हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस सफलता में मुख्य रूप से एसपी नरेंद्र सिंह, साइबर क्राइम पुलिस उपाधीक्षक नेहा बाला, पुलिस निरीक्षक बाल्मिकी कुमार सीसीआर , नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विनोद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!