धनबाद।
धनबाद मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। अनुसंधान के बाद पुलिस ने महिला के आरोपों को सही पाया। पुलिस ने आरोपी पुजारी को जेल भेज दिया है।
मंदिर का है पुजारी:
झरिया के चिल्ड्रेन पार्क के समीप राधाकृष्ण मंदिर के पुजारी मुन्ना पाण्डेय उर्फ़ गोपाल पांडेय के खिलाफ एक महिला द्वारा दुष्कर्म का आरोप झरिया थाना में लगाया गया। महिला द्वारा थाना में शिकायत करते ही पुलिस रेस हुई और पुजारी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल:
पुलिस ने उक्त पुजारी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अनुसन्धान में महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को सही पाया। पुलिस ने पुजारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीँ पीड़ित महिला का मेडिकल पुलिस द्वारा कराया गया।