spot_img
spot_img

रफ्तार का कहर,ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत

Reported by आशुतोष श्रीवास्तव 

 गिरिडीह:                   

गिरिडीह में फिर रफ्तार का कहर टूटा और एक महिला की जान चली गई। इस बार जमुआ पचम्बा मुख्यमार्ग पर ट्रक चालक की लापरवाही ने एक जान ली है।  पचम्बा थाना क्षेत्र के राजपुरा के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी एक महिला को अपनी चपेट में ले कर रौंद डाला है।घटना में मौके पर ही महिला की मौत हो गई।

घटना से गुस्साए आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। इस दौरान देर शाम तक यहां यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। दोनों और वाहनों की कतारें लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पचम्बा पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया। वही ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को कब्ज़े में ले लिया।बताया गया कि इस रोड में लगातार वाहन चालकों की लापरवाही का खामियाजा आम लोंगो को भुगतना पड़ रहा है। इस बार भी लापरवाह ड्राइविंग ने महिला की जान ले ली है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!