गिरिडीह।
जमुआ थाना क्षेत्र के बेलकुंडी गांव में रविवार को ब्लैक संडे बनकर दिन का उदय हुआ. यहाँ दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित दो लोगों की हत्या कर दी गयी।
जमीन संबंधी विवाद के कारण खोशी यादव की हत्या पीटपीट कर उप मुखिया राहुल साव के सामने उसके भाई और भतीजे ने कर दी। वही दूसरी घटना में इसी गांव के मुरली यादव की पत्नी बबिता देवी की जान भी मारपीट में चली गई। मृतका के पिता बेंगाबाद के छोटकी खरगडीहा निवासी सुरेश यादव ने अपनी बेटी के पति, सास, ससुर, भैंसुर आदि पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच पड़ताल कर रही है। बताया गया कि खोशी यादव का जमीनी विवाद अपने भाई के साथ ही चल रहा था। जमीन विवाद में ही खुशी यादव को पीट-पीटकर मार डाला गया। इधर पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या उसके ससुराल वालों ने ही कर दी है। घटना को लेकर कांड अंकित हो गया है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।