गिरिडीह।
गिरिडीह नगर निगम ने कचड़ा प्रबंधन की दिशा में ठोस कदम उठाया है। गिरिडीह शहर से निकलने वाली गंदगी से खाद बनाया जायेगा। गिरिडीह नगर निगम इस दिशा में काम कर रही है।
नगर निगम ने एक प्राइवेट कम्पनी आकांक्षा को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। नगर निगम के आयुक्त गणेश कुमार ने बताया कि 14 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण गिरिडीह बस स्टैंड के पीछे किया जा रहा है। जून माह में ही इसे बन जाना था किंतु बरसात के कारण पूर्ण नहीं हुआ। अब अगले महीने के 1 अक्टूबर को इसका उदघाटन होगा।
नगर निगम के आयुक्त ने बताया कि अभी 28 टन कचड़ा प्रत्येक दिन निकलता हैं। इससे खाद तैयार होगा। खाद बनने के बाद शेष अवशेष को मोतिलेदा गांव में वैज्ञानिक तरीके से जमीन में गाड़ दिया जायेगा।