जामताड़ा।
जामताड़ा के नारायणपुर थाना इलाके के कालीपहाड़ी गांव में बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने रामप्रसाद मंडल के घर में धावा बोलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है।
अपराधी घर में घुसते ही राम प्रसाद मंडल को जान मारने की नीयत से खोज रहे थे, लेकिन वह घर में नहीं था। अपराधियों ने घर में रखे सामान, जेवर समेत लाखों का सामान लूट कर चलते बने। देर रात को इसकी घटना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन की है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घरवालों के अनुसार इसके पहले भी रामप्रसाद मंडल को जान मारने की धमकी कुछ लोगों ने दी थी। अपराधी रामप्रसाद मंडल को खोज रहे थे, जब नहीं मिला तो परिवार के अन्य लोगों को रस्सियों से बांध दिया और घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने विवाद में घटना को अंजाम देने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।