गिरिडीह।
पचंबा थाना क्षेत्र के भण्डारीडीह स्थित आजादनगर से एक महिला को जलाकर मार डालने का सनसनी खेज मामला सामने आया है।
बताया जाता है कि मो. इस्लाम अंसारी नामक शख्स ने गुरुवार देर शाम चाय पिलाने के बहाने अपनी पत्नी जिन्नत प्रवीण को नींद की गोली खिलाकर एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में उसे बांध कर किरोसीन छिड़कर आग के हवाले कर दिया। घटना को अंजाम देकर मौके से आरोपी पति भाग खड़ा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से महिला को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने उसे रांची रेफर कर दिया। रांची में इलाज के दौरान महिला मौत शुक्रवार शाम हो गई। घटना से इलाके में गम और गुस्सा व्याप्त है। इधर पुलिस भी मामला दर्ज कर आरोपी पति को तलाश रही है।