जामताड़ा।
जामताड़ा में दो सगी बहनों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। दोनों नारायणपुर के कोका मंडल की बेटी थी।
दोनों बच्चियों की उम्र 8-10 वर्ष के आसपास होगी। घरवालों का कहना है कि कल शाम वे खेत पर थे। जब घर वापस लौटे तो दोनों बहनों की स्थिति काफी खराब थी। दोनों को तुरंत नारायणपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया। धनबाद में इलाज के दौरान देर रात को दोनों की मौत हो गई। दोनों बहनों के मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है।
परिवारवाले दोनों बहनो में आपस में झगड़ा होने के बाद जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।