जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोल्हान प्रमंडल स्तरीय विधानसभा कोर कमिटी की बैठक सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप में आयोजित की गई.
बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, ईचागढ़ के विधायक साधु चरण महतो पोटका के विधायक मेनका सरदार सांसद विद्युत वरण महतो एवं जिले के तमाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे.
मिशन 2019 पर बनीं रणनीति:
बैठक में संगठन की मजबूती और मिशन 2019 में होने वाली लोकसभा और विधानसभा के चुनाव को कैसे जीता जाए इसको लेकर रणनीति बनाई गयी। जिसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा है कि पार्टी की प्रयास है कि चुनाव जीतने के लिए बूथ की मजबूती पहला लक्ष्य होगा। वही इस बैठक में 19 मूलमंत्र प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं को दी है और सबसे अहम मंत्र -बूथ कमेटी को मजबूत करना है ।
प्रदेश अध्यक्ष का दावा:
साथ ही लक्ष्मण गिलुवा ने ऐलान किया है कि इस बार कोल्हान में 10 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी कब्ज़ा जमायेगी और14 के 14 लोकसभा सीट बीजेपी के कब्जे में होगा।
लेकिन इसी बीच सबसे बड़ी बात झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री इस बैठक में नदारद रहे। वही एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मंत्री सरयु राय किसी काम से कहीं फस गए होंगे इसलिए वह प्रमंडल स्तरीय बैठक में शामिल नहीं हुए हैं।