धनबाद।
कोयलांचल में पानी के संकट गहरा गया है. पिछले दस दिनों से पुरे झरिया सहित आसपास के क्षेत्र में पानी के लिए हाहकार मचा है. महिलाओं के घरेलु कामो में हो रही परेशानी से तंग आ कर आज महिलाओ का गुस्सा देखने को मिला। वही महिलाओ ने हाथ में बर्तन के साथ झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर नगर निगम और स्थनीय जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।
पानी के लिए महिलाओ ने किया रोड जाम:
पानी की मांग को लेकर झरिया वासियों ने धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग को घंटो जाम रखा। खास बात यह रही कि इस बार यह मोर्चा खुद महिलाओ ने संभाला। दर्जनों की संख्या में जमा हुई झरिया की महिलाओं ने देशबंधु सिनेमा हॉल के पास सड़क पर बैठ जमकर जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगाती दिखी।
कोयलांचल में गहराया जल संकट :
जिला प्रशासन को भी इस जाम से निजात दिलाने में घंटो परिश्रम करने पड़े। दरअसल इन दिनों कोयलांचल का झरिया शहर जल संकट की स्थिति से गुजर रहा है। झरिया में पानी की किल्लत इतना गहरा चुका है कि लोग को दो बूंद पानी के लिए भी कई किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ रहा है।
महिलाओ ने कहा घरेलु कामो में हो रही परेशानी:
कोयलांचल धनबाद में बारिश नही हो रही है और सूखे जैसे हालात है। वही आंदोलन कर रही महिलाओ ने बताया की घरेलु कामो में परेशानी से साथ अपने बच्चो को स्कूल तक नहीं भेज रहे है.