जामताड़ा।
जामताड़ा के नाला थाना क्षेत्र में 10 लाख की चोरी मामले का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर लिया है।
घटना को अंजाम देने वाले 10 अभियुक्तों में से आठ अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी कर ली गयी है। पुलिस ने इनके पास से 4 लाख 52 हजार रुपया नगद और 5 लाख के गहने को भी बरामद करने में सफलता पाई है।
नाला निवासी अनूप डोकानिया के घर में 22 तारीख की रात को ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई थी। टैब वह घर में नहीं था। गृहस्वामी ने इसकी शिकायत नाला थाना में दर्ज कराई और प्राथमिकी दर्ज होने के महज का कई घंटे के अंदर पुलिस हरकत में आई और पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अभिजीत बावरी, संदीप बावरी, छोटन बावरी, मेघनाथ बावरी, अजय मिर्धा के अलावे अन्य और पांच अभियुक्त शामिल है. जिसमें तीन अभियुक्त नाबालिग हैं। पुलिस ने चोरी गए रुपयों में 4 लाख 52 हजार नगद के अलावे चोरी गए सभी आभूषणों को बरामद करने में सफलता पाई है। पकड़े गए सभी अभियुक्त नाला मुख्यालय के हैं।