Reported by: देवाशीष भारती
जामताड़ा।
जामताड़ा के बिंदापाथर थाना इलाके में एक महिला की लाश पेड़ पर लटकती हुई मिली है।
पातुलिया गांव के पीछे बहियार में पलाश पेड़ से झुलता अज्ञात महिला का शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुची है। महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही ग्रामीणों से पुछताछ भी की जा रही है। मृतका की उम्र लगभग 28 वर्ष की है।