गिरिडीह।
देश की राजनीति के सबसे करिश्माई और लोकप्रिय चेहरों में से एक वाजपेयी का 93 साल की उम्र में दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया।
इनके निधन की खबर मिलते ही पूरे देश मे शोक की लहर दौड़ गई। गिरिडीह में भी उन्हें खूब श्रद्धा और सम्मान से याद किया गया। यहां विभिन्न इकाइयों की ओर से जगह जगह शोक सभा आयोजित कर श्रंद्धाजलि दी गई।
इस क्रम में बैडमिंटन संघ की ओर से भी शोक सभा आयोजित किया गया।मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष डॉक्टर शैलेंद्र कुमार चौधरी, सुनील मोदी ,कोषाध्यक्ष नागेंद्र कुमार ,सचिन मुकेश कुमार, विकास गुप्ता,विकास रंजन, रोमल सिंह,छोटू सेनापति, रिंकू सिंह,बिनोद शर्मा ,राजीव कुमार, दीपक गुप्ता समेत कई अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।