बोकारो।
आम जनता की गाढ़ी कमाई को धोखे से हड़पने वाले बिल्डर प्रकाश गिरी को बोकारो पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
गिरफ्तार बिल्डर पर सेक्टर-12 थाने में चार मुकदमे दर्ज थे. साथ ही बोकारो न्यायालय में भी तीन शिकायत वाद दर्ज किया गया था। जिसमें स्थाई वारंट निर्गत किया जा चुका था। इस बात की जानकारी बोकारो एसपी कार्तिक एस ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी है।
एसपी ने बताया कि अशोक विहार का मालिक प्रकाश गिरी सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में फ्लैट और डुप्लेक्स देने के नाम पर आम लोगों से करोड़ों के रुपए की ठगी की थी। इसके बाद वह फरार चल रहा था.फ्लैट नहीं मिलने पर लोगों ने प्रकाश गिरी के खिलाफ सेक्टर-12 थाने में मामला दर्ज कराया था । इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोप पत्र समर्पित कर न्यायालय से स्थाई वारंट निर्गत कराया था।
पुलिस को प्रकाश गिरी के आर्य विहार स्थित कार्यालय आने की सूचना मिली थी. जहाँ से पुलिस में प्रकाश गिरी गिरफ्तार किया। इसकी गिरफ्तारी के लिए सीसीआर डीएसपी की अगुवाई में विशेष टीम का गठन किया गया था। अब प्रकाश गिरी के पार्टनर की तलाशी में पुलिस जुटी है.