दुमका।
72वें स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उपराजधानी दुमका के पुलिस लाईन मैदान में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और मिली-जुली परेड की सलामी ली। इस मौके पर राज्यपाल ने अपने संबोधन में सरकार के विकास कार्यो की उपलब्धियां गिनायी।
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने लोगो को साफ़-सुथरा और कारगर शासन देने और राज्य में विकास और आवाम के कल्याणकारी योजनाओ को तेजी से लागू करने के लिए बेहतर कोशिश करने पर जोर दिया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित करने के साथ-साथ मैट्रिक, इंटर के छात्र छात्राओं को उच्चतम अंक लाने वाले प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
राज्यपाल ने कहा कि झारखण्ड विकास के पथ पर अग्रसर है और विकास की इस यात्रा में हमारी सरकार सबको साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज वासियों को अपने संबोधन में कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत राज्य के 252 अनुसूचित जाति बहुल गांव एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत राज्य पुलिस आकांक्षी जिलों के लगभग 1000 से अधिक जनसंख्या वाले 6512 गांव को 7 अति महत्वपूर्ण योजनाओं तथा मिशन इंद्रधनुष , प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ,प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना , सौभाग्य LED फॉर ऑल वितरण की योजना , उजाला , प्रधानमंत्री जनधन योजना , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना , प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से आच्छादित किया जा रहा है। इसी प्रकार आदिवासी जन उत्थान अभियान के अंतर्गत 1000 से अधिक जनसंख्या वाले जनजातीय बहुल ग्राम को भी उक्त योजनाओं से अच्छादित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है और विकास की इस यात्रा में सरकार सबको साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है। कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ समूह तक पहुंचे इसके लिए प्रशासन चुस्त-दुरुस्त संवेदनशील एवं पारदर्शी होकर विभिन्न योजनाओं के प्रति सभी को जागरुक किया जा रहा है।
अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे सभी के चेहरे पर मुस्कान हो यही हमारे लोकतंत्र का धैर्य है। राज्य के सभी लोग आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ कार्य करें झारखंड राज्य खुशहाल एवं उन्नत बने इसके लिए मैं झारखंड की सभी जनता की खुशहाली की कामना करती हूं ।