जामताड़ा।
जामताड़ा में नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला जामताड़ा थाना क्षेत्र के न्यू पांडेडिह का है।
मालूम हो कि छात्रा पिछले 8 साल से अपने रिश्तेदार अनिल मुर्मू के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। छात्रा के पिता सत्तो मुर्मू जो दुमका जिला के मसलिया निवासी हैं। पिता लड़की को अपने साथ रखना चाह रहे थे। लेकिन लड़की अपने रिश्तेदार अनिल मुर्मू के यहां से नहीं जाना चाहती थी। घटना तब घटी जब घर में कोई नहीं था। पेशे से अनिल मुर्मू शिक्षक हैं। वही घटनास्थल पर से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में लिखा हुआ है कि जन्म तो मां-बाप ने दिया लेकिन परवरिश तो रिश्तेदार ने की है। इसके अलावा भी कई बातें लिखी हुई है।
शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है. सुसाइड नोट के आधार पर अनुसंधान में जुट गई है.