गिरिडीह।
गिरिडीह जिले में स्वतंत्रता दिवस का त्योहार हर्षोल्लास के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।
जिले के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिले का मुख्य समारोह गिरिडीह झंडा मैदान में आयोजित किया गया. जहाँ उपायुक्त मनोज कुमार व पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने परेड का निरीक्षण किया।
डीसी मनोज कुमार ने तिरंगा फहराने के बाद जिला वासियो को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही हैं। उन्होने गरीबों के लिए चलाये जा रहे प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना व घर-घर शौचालय निर्माण का जिक्र किया।