गिरिडीह।
गिरिडीह में लावारिस हाल में फेंके गए बच्चो के मिलने का सिलसिला थम नही रहा है। अभी हाल में ही शहरी क्षेत्र के एक नवजात बच्चा फेका गया था। वक्त रहते लोगों को इसकी जानकारी मिल गई और बच्चें को सकुशल बचा लिया गया था।
इस बार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के 28 नंबर भंडारीडीह के पास एक नाले से नवजात का शव बरामद किया गया है। नाले में नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया गया कि बारिश के दौरान शुक्रवार को लोगों की नजर नाले में पड़े नवजात पर पड़ी। नाले में बच्चे का शव होने की खबर मिलते ही यहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकांश लोग उस नवजात मां-बाप को कोस रहे थे जिन्होंने इस कुकर्म को अंजाम दिया।
लोगों का आरोप है शहर के कई अस्पतालों में खुलेआम भ्रूण हत्या की जा रही है। इसकी गहराई से जांच की जाए तो कई चौंकाने वाले खुलासे से इनकार नही किया जा सकता।