जमशेदपुर:
बहुचर्चित अमित राय हत्याकांड में जमशेदपुर न्यायालय ने फैसला सुना दिया है। अमित राय हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त कन्हैया सिंह ,सुधीर दुबे ,मोहन यादव और संजय गोराई को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है और 20 -20 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है.
6 दिसंबर 2016 की शाम अमित राय की हत्या उसके घर के सामने गोली मारकर कर दी गई थी. उसके बाद पुलिस ने इन अपराधियों को गिरफ्तार किया और अंततः 10 गवाही के बाद आज इन चारों अपराधी को उम्र कैद की सजा सुना दी गई। साथ ही 20 -20 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है।
आपको बता दें अमित राय, उपेंद्र सिंह का दाहिना हाथ माना जाता था। जबकि अखिलेश सिंह का कन्हैया सिंह दाहिना हाथ कहा जाता है। वैसे यह फैसला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनाया गया। जबकि दोषी सोमवार को न्यायालय ने करार दिया था। वही जमशेदपुर ए डी जे- 5 श्री सुभाष की न्यायालय ने सजा सुनायी है.