spot_img

फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव, दहेज़ हत्या का आरोप

रिपोर्ट: आशुतोष श्रीवास्तव 

गिरिडीह: 

अभी कुछ माह पहले ही 19 वर्षीय खालिदा ख़ातून नई नवेली दुल्हन बन कर बड़े अरमानों के साथ ससुराल पहुँची थी। लेकिन चंद महीनों में ही इसके अरमान चकनाचूर हो गए और ससुराल वालों की दरिंदगी ने इसे मौत की सजा दे दी।

घटना गांडेय थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव की है। इस महिला का शव फाँसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन गांव पहुँचे तो इनके होश फाख्ता हो गए। आनन फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए शव को फंदे से उतारा। मौके पर ससुराल वालों की तलाश की गई तो घर से नदारत थे। जानकारी मिलते ही गांडेय थाना प्रभारी सुजीत कुमार सदलबल मौके पर पहुँचे और पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान परिजनों ने बताया कि ख़लीदा का निकाह साल भर पहले ही अहमद अंसारी के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही दोनो पति पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया था। 

परिजनों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बच्ची की हत्या की गई है। परिजनों के मुताबिक ख़लीदा की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को एक फंदे से लटका दिया गया है। इधर परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।इस बाबत थाना प्रभारी ने कहा कि जांच पड़ताल की जा रही है। आगे उचित कानूनी कार्रवाई की जाएंगी। 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!