धनबाद:

धनबाद के झरिया के कोलियरी इलाके में गैस और भू-धसान की घटना कोई नई बात नहीं है। आए दिन इस प्रकार की घटनाएं घटती रहती है।

ताजा मामला झरिया थाना क्षेत्र के राजापुर कोलियरी की है। जहां पर सागर नाम का एक युवक जो सुबह शौच के लिए गया हुआ था, तभी भूमिगत आग की चपेट में आने से जल गया। जिसे परिजनों ने आनन-फानन में धनबाद के पीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के संबंध में आपको बता दें कि झरिया में भूमिगत आग फैली हुई है और आए दिन यहां पर गैस रिसाव और भू-धसान की घटना घटती रहती है। लेकिन आज शौच के दौरान जलने की घटना एक नई घटना है। अंदाजा लगाया जा सकता है की इस इलाके में किस तरह अपनी जान पर खेलकर लोंगो को यहाँ रहना पड़ रहा है ।
परिजनों के अनुसार जिस समय वह लड़का शौच के लिए बैठा हुआ था। उस समय आग इतनी भयानक नहीं थी लेकिन अचानक ही आग फैलने लगी और लड़का उसकी चपेट में आ गया। जिससे युवक जल गया। जिसे परिजनों ने पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया है। गनीमत यह रही कि लड़का ज्यादा नहीं जला है और डॉक्टरों के अनुसार खतरे की कोई बात नहीं है।