धनबाद:
धनबाद नगर निगम के पार्षद जय कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह, शोभा देवी,आयशा खातून एवं देवाषीश पासवान के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक पार्षदो ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रोजेक्ट भवन स्थित कक्ष में नगर विकास विभाग के मंत्री सी पी सिंह,धनबाद एवं निरसा विधान सभा क्षेत्र के विधायक राज सिन्हा और अरूप चटर्जी की उपस्थित में मुख्य्य्मंत्री से मिले और अपनी समस्य्या मुख्य्य्मंत्री से सामाने रखी।
व्याप्त कू-व्यवस्था, भ्रष्ट्राचार और हिटलरशाही की शिकायत:
धनबाद नगर निगम में व्यापत कुव्यवस्था, भ्रष्ट्राचार एवं हिटलर शाही के खिलाफ वार्ड पार्षदों ने अपनी मांगों को रखा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विभागीय मंत्री सी पी सिंह को कहा कि धनबाद सहित राज्य के पुरे नगर निगम की समीक्षा बैठक बुलाएं। पार्षद महावीर पासी ने मुख्यमंत्री के समक्ष उजवला योजना अंतर्गत जाती प्रमाण पत्र की समस्याओं को उठाया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने त्वरित आदेश देते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सचिव को आॅफ लाईन जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का आदेश दिए।