गिरिडीह:
विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखरजी स्थित त्रीयोग आश्रम में इन दिनों भक्ति और आस्था पूरे उफान पर है।
शनिवार से यहां पांच दिवसीय दीक्षा महोत्सव खूब धूम धाम से प्रारंभ हो गयी है। महोत्सव में योग निपुण बाल ब्रह्मचारी चेलना दीदी की जैनेश्वरी दीक्षा लेने की प्रक्रिया शनिवार से विधिवत प्रारम्भ हो गई। इस महोत्सव को लेकर देश भर के जैन श्रद्धालुओ का जुटान सम्मेद शिखरजी मधुबन में हुआ है।
महोत्सव के पहले दिन घट कलशोंत्सव, मंगलध्वज स्थापना समेत कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान यहां संचालित किए गए। मौके पर माहौल उत्साह से लबरेज दिखा। यहां शोधर मिन्दर कोडरमा के सुरेश झांझरी और प्रदीप प्रेम पंड्या को प्राप्त हुआ। वहीं ध्वजारोहण दुर्गापुर के अनिल जी के द्वारा किया गया। यहां अनुष्ठान में पहुचे लोगों के चेहरे खिले हुए थे। तमाम लोगों ने कहा कि उनके लिए यह महोत्सव बेहद खास है। लंबे वक्त से सभी लोग चेलना दीदी के दीक्षा महोत्सव का इन्तेजार कर रहे थे। अब वो शुभ घड़ी आई है तो इसमें देश विदेश से उनके अनुयायी यहां पधारे हुए हैं। इस महोत्सव की सफलता में प्रदीप जैन समेत समाज के अन्य कई लोग लगे हुए हैं।