देवघर/सारठ:
सारठ-पालाजोरी मुख्य पथ स्थित मलिकडंगाल में कब्रिस्तान के पास नीम पेड़ की छांव में बैठी एक महिला को ट्रैक्टर द्वारा कुचल दिया गया। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं बगल में बैठी उसी गांव की दुसरी महिला बाल-बाल बच गई।
घटना रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। मृतक महिला की पहचान थाना क्षेत्र के गजियाडीह गांव निवासी इन्द्रा देवी 60 वर्ष के रूप में की गई। वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सारठ-पालाजोरी मुख्य सडक को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नुनदेव राय, एएसआई नागेन्द्र यादव पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहूंचे।
घटना की जानकारी मिलने पर कृषि मंत्री रंधीर सिंह भी घटना स्थल पर पहूंचे और जाम कर रहे लोगों को समझाया। मंत्री ने मृतक महिला के पुत्र राजन राणा को 20 हजार रूपये आर्थिक मदद दिया। वहीं पारीवारिक लाभ व अन्य सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन देकर सड़क जाम को हटवाया गया। करीब एक घंटे तक रही सड़क जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
कैसे घटी घटना:
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक महिला इन्द्रा देव्या व घायल पोदमा देव्या दोनों सारठ बजार से वापस घर जा रही थी। काफी घूप व उमस भरी गर्मी रहने के कारण कब्रिस्तान के पास नीम पेड़ की छांव में बैठकर थोड़ी देर आराम कर रही थी। तभी पालाजोरी की और से रही दो ट्रेक्टर ओवरटेक करने के क्रम में महिला को धक्का मार दिया। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।ट्रैक्टर चितरा थाना का बताया जा रहा है। पुलिस ट्रैक्टर को थाना ले आई है।
मौके पर ऐम्बुलेंस मंगवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिये देवघर भेजा गया। जानकारी मिलने पर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह व पुलिस निरीक्षक अरविन्द उपाध्याय भी पहूंचे।