रांची:
राज्य सरकार ने डीएसपी स्तर के चार अधिकारियों का तबादला किया है.
जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें दीपक कुमार शर्मा प्रमुख हैं दीपक कुमार शर्मा को स्पेशल ब्रांच रांची भेजा गया है । गौरतलब है कि दीपक शर्मा गिरिडीह में डीएसपी के पद पर तैनात थे. खूंटी में पुलिसकर्मियों को जब बंधक बनाया गया। तब उन्हें गिरिडीह से प्रतिनियुक्ति पर खूंटी भेजा गया था। इस दौरान उन्होंने अगवा किए गए चारों जवानों को मुक्त करवाने में अहम भागीदारी निभाई।
जिन डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया:
►अनिमेष नैथानी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी, दुमका भेजा गया है।
►विनोद कुमार महतो को अनुमंडल पुलिस अधिकारी बगोदर सरिया गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है।
►संजीव कुमार बेसरा को पुलिस उपाधीक्षक रेल धनबाद बनाया गया है।
►दीपक कुमार शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा रांची भेजा गया है।