धनबाद:
धनबाद एसडीओ कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा देखने को मिला। जहां लड़की की पति प्रभात कुमार की लड़की के परिजन ने जमकर धुनाई कर दी.
मामला के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि झरिया चार नंबर के रहने वाले प्रभात की शादी 2017 में हुयी थी. जिसके बाद पारिवारिक विवाद और पत्नी का दूसरे लड़के के सम्बद्ध के शक पर पति ने रखने से इंकार कर दिया। जिसके बाद मामला धनबाद न्यायालय में पिचले एक वर्ष से चल रहा है.
समझौता के लिए बुलाया गया था दोनों पक्षों को:
आज दोनों पक्षों में समझौता करने के उद्देश्य ने लड़का-लड़की को बुलाया गया था. वही दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना उलझ गया की लड़की के परिजन ने लडके को जमकर धुनाई कर दी. जिसके बाद धनबाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया।
लड़की रहने को है तैयार, लड़का कर रहा इंकार:
वही लड़की के परिजन ने कहा कि आज वकील द्वारा समझौते के लिए बुलाया गया था. आने के बाद लड़का प्रभात कुमार ने लड़की को रखने से इंकार कर दिया और गलत-गलत आरोप लगाने लगा. लड़की ने कहा की मेरी शादी के एक साल हुआ है, अब पति बोल रहा है कि नहीं रखेगे। वही प्रभात कुमार ने आरोप लगाया कि मेरी पत्नी का किसी दूसरे लड़के से सम्बन्ध है. इसीलिए हम नहीं रखेंगे।