गिरिडीह:
राष्ट्रीय कायस्थवृंद की गिरिडीह जिला इकाई गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सावन के महीने में मेहँदी महोत्सव का आयोजन करेगा।
स्थानीय चित्रांश भवन में राष्ट्रीय कायस्थवृंद की इकाई ने एक बैठक कर संस्था से जुड़े सदस्यों ने यह निर्णय लिया। बैठक में जंहा संस्था के उत्थान के लिये अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. वही इस वर्ष भी गिरिडीह में आगामी 19 अगस्त दिन रविवार को चित्रांश भवन में मेहँदी महोत्सव मनाने का निर्णय लिया। विदित हो कि राष्ट्रीय कायस्थवृंद द्वारा वर्ष 2016 से लगातार जिले में यह मेहँदी महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है।
इस वर्ष इस आयोजन का तीसरा वर्ष होगा। आगामी 19 अगस्त दिन रविवार को चित्रांश भवन में होने वाले इस आयोजन के तैयारी की जिम्मेवारी राष्ट्रीय कायस्थ वृंद के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा तनुजा सहाय, सचिव कुसुम सिन्हा, कोषाध्यक्ष संगीता सिन्हा सहित श्रीमती किरण बक्सी, मधुबाला प्रसाद, पुनम सिन्हा, संगीता सहाय, मधुबाला वर्मा, अंजू सिन्हा आदि को दी गयी।
वंही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी पदाधिकारी व सदस्यगण महिला प्रकोष्ठ को सभी प्रकार के आवश्यक सहयोग करेंगे। जिसमे कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु बैनर, पोस्टर, होर्डिंग आदि का निर्माण शामिल है।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र कुमार वर्मा ने किया जबकि संचालन सचिव संजीव कुमार सिन्हा उर्फ़ सज्जन ने किया। बैठक में अन्य लोगों के अलावे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी, प्रदेश अध्यक्ष संजीव रंजन सिन्हा, प्रदेश प्रभारी शिवेंद्र सिन्हा, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार, प्रदीप दाराद, रविंद्र कुमार सिन्हा, कुमार राकेश, रितेश सिन्हा, विशाल गौरव, चन्दन सिन्हा, रंजीत सिन्हा, राजेश सहाय, अजय बक्सी, जितेंद्र कुमार सिन्हा, अर्चित कृत आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।