रांची:
रांची पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को धर दबोचा है। शनिवार रात लोहरदगा से रांची आई नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना घटी थी।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई:
सिटी DSP राजकुमार मेहता के नेतृत्व में छापेमारी कर लोअर बाजार थाना प्रभारी सुमन कुमार और महिला थाना प्रभारी दीपिका कुमारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी टेंट हाउस में काम करता था और उसी ने जबरन नाबालिग लड़की को रात भर अपने साथ रखा और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस कर रही है पूछताछ:
रांची के सिटी एसपी अमन कुमार ने बताया कि दुष्कर्म मामले के उद्भेदन को लेकर एक टीम का गठन किया गया था और नाबालिग लड़की के निशानदेही और घटनास्थल की जानकारी दिए जाने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
क्या था मामला:
मांडर की रहने वाली एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की लोहरदग्गा ट्रेन से राँची आयी थी और उसे अपने बुआ के घर पथलकुदवा जाना था। लेकिन वो रास्ता भटक गयी और देर रात एक युवक ने बहला फुसला कर चर्च रोड के एक दुकान में पूरी रात रखा और सुबह उसे छोड़ा गया। रात भर लड़की के परिजन उसे ढूंढते रहे। पीड़ित लड़की ने बताया की युवक ने डरा धमका कर रातभर उसके साथ बलात्कार किया है। लड़की काफी सहमी हुई थी। लड़की के परिजन उसे लेकर लोअर बाजार थाना गए। जहाँ से पीड़िता को महिला थाना भेज दिया गया।