गोड्डा:
सदर प्रखंड के बडी कल्याणी के गोरगामा गांव में सर्पदंश से एक वृद्ध महिला की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी।
जानकारी के अनुसार गोरगामा गांव निवासी राजकुमार कुंवर की पत्नी गोदो देवी घर में सोई हुई थी। इस दौरान उसे किसी सांप ने कांट लिया। इस बात का पता उसे सुबह चला। परिजनों की माने तो इलाज के बजाए पहले उसे झाडफूंक के लिए पास के गांव ले जाया गया। लेकिन स्थिति गंभीर होने के बाद सदर अस्पताल लाया गया। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।