हज़ारीबाग:
राज्य मे एक साथ 16 आईपीएस का तबादला हुआ. इसी क्रम मे हज़ारीबाग़ sp अनीश गुप्ता का भी तबादला हुआ. जो अब रांची के SSP हो गए।
हज़ारीबाग़ पुलिस कप्तान के रूप मे उनके कार्यकाल में सबसे बडी चुनौती सोशल मीडिया रही। वर्तमान समय में यूं तो सोशल मीडिया लोगों से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम है, लेकिन हाल के दिनों में इसका साइड इफेक्ट भी देखा जा रहा है।
बतातें चलें कि सोशल मीडिया के माध्यमों से हर कोई अपने भावनाओं को उजागर कर रहें हैं। इन माध्यमों का उपयोग कर कई ऐसे लोग हैं जो आपत्तिजनक पोस्ट कर रहे हैं। इनका पोस्ट न केवल समाज में विषमता पैदा करती है बल्कि पुलिस के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन जाती है। बीते बीस दिनों के अंदर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इस प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले विभिन्न लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
जिले के तत्कालीन SP अनीश गुप्ता की माने तो ऐसे कारनामों में 18 से 25 साल के युवा अधिक शामिल हैं और उनकी भागीदारी ज्यादा देखी जा रही है, लिहाजा हजारीबाग पुलिस ने ऐसे आपत्तिजनक पोस्ट पर शिकंजा कसने के लिए अपने सोशल मीडिया सेल को सशक्त बनाने की वकालत भी की |