जामताड़ा:

जामताड़ा में शौचालय का छत गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना जामताड़ा प्रखंड के रसियाभीटा गांव की है।

परिवार के लोगों का कहना है कि स्वच्छता अभियान के तहत उन्हें शौचालय मिला है। गावं के लूसु मुर्मू उसी शौचालय में शौच करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान शौचालय के छत का लुसु मुर्मू पर गिर गया। घायल लुसु मुर्मू को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दरमियान उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है वही गांववालों ने घटिया शौचालय निर्माण को लेकर आक्रोश जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया निर्माण के कारण ही बुजुर्ग की जान गई है। ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण करने वाली जलसहिया पर आरोप लगाया है।
हालांकि, जब इस बारे में जलसहिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लुसु मुर्मू शौचालय के छत पर चढ़े हुए थे इसी दरमियान छत का स्लैब टूट गया और यह दुर्घटना हो गई।
हालांकि दोनों ही मामलों में शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का मामला सामने आया है। इस संबंध में जब जामताड़ा के बीडीओ से शिकायत की गई तो बीडीओ ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। एक टीम का गठन किया गया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर यह घटना कैसे घटी।