गिरिडीह:
गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो की ट्रैपिंग में फिर फंसा एक घूसखोर सरकारी कर्मचारी। इस बार डुमरी अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित अभिषेक मालतो को धनबाद एसीबी की टीम नें 4 हजार घुस लेते रंगे हाथ धर लिया।
जमीन के कागजातों के सत्यापन के लिए मांगी थी रिश्वत:
बताया गया कि खुखरा ग्राम निवासी बुधन यादव अपने जमीन के कागजातों के सत्यापन के लिए लगातार अनुमंडल कार्यालय का चक्कर काट रहा था। बुधन के मुताबिक अभिषेक मालतो इनसे कागजात सत्यापन के लिए 30 हज़ार रूपए घुस मांग रहे थे। लगातार कार्यालय का चक्कर काटते-काटते बुधन परेशान होकर इसकी शिकायत एससीबी धनबाद में की। शिकायत की संपुष्टि के बाद एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम गठित कर बुधवार धावा दल के रूप में निकली। इस दौरान टीम ने डुमरी अनुमंडल कार्यालय में अभिषेक मालतो नें 4 हजार रुपये घुस लेते रंगे हाथों दबोच लिया। ट्रैपिंग के बाद टीम मालतो को लेकर गिरिडीह ब्लॉक परिसर स्थित उनके क्वार्टर में आई। यहां टीम ने कुछ जांच-पड़ताल के बाद मालतो को अपने साथ धनबाद ले गई। घटना से मालतो के पारिवारिक सदस्य सन्न नजर आ रहे थे।