spot_img
spot_img
होमखबरबंद खदान से महिला की तैरती लाश बरामद

बंद खदान से महिला की तैरती लाश बरामद

Asian Games: भारत ने घुड़सवारी में 41 साल बाद जीता स्वर्ण

रिपोर्ट: जितेंद्र दास 

पाकुड़: 

पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के धोपहाड़ी स्थित बंद पड़े खदान के पानी में बुधवार को एक महिला का तैरता हुआ शव देख इलाके में सनसनी फैल गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने घटनास्थल में पहुँचकर घटना की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार धोपहाड़ी मौजा स्थित श्याम सुंदर भगत के बंद खदान में पानी मे तैरता हुआ एक शव ग्रामीणों ने देखा। जिसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा थाना में दी गयी. जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पहुँचे। काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से निकाला गया।

लाश

महिला की शिनाख्त उसके हाथ में गुदे नाम से की गयी । मृतका के भाई फट्टू हेम्ब्रम ने शव की पहचान की. उन्होंने बताया कि बीते रविवार को उनकी बहिन अपने ससुराल बूढ़ीडूबा,अमड़ापाड़ा जाने की बात बोल कर घर से निकली थी।

शव को देख के ऐसा प्रतीत होता है कि शव लगभग 3-4 दिन से पानी के अंदर था। इस संबंध में थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!