spot_img

वर्तमान युग आई0टी0 का युग, गांव-गांव जाकर बच्चों को दिया जायेगा कम्प्यूटर का ज्ञान: राज्यपाल


देवघर:

झारखण्ड की राज्यपाल डॉ० द्रोपदी मुर्मू द्वारा रतनलाल साधु राम बंसल सरस्वती विद्या मंदिर, दुम्मा, देवघर में सेवा प्रकल्प लोकार्पण समारोह-सह-विद्यालय वार्षिकोत्सव, 2018 के तहत् ‘‘समग्र विकास कार्यक्रम’’ का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मंत्री रणधीर कुमार सिंह , विधायक नारायण दास , उपमहापौर नीतू देवी, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रामनिवास यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

राज्यपाल

राज्यपाल ने किया उद्घाटन: 

इस दौरान राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू द्वारा कम्प्यूटर आॅन व्हील, हरि दर्शन रथ, पोषण वाटिका रथ एवं देवघर क्षेत्र में 100 एकल विद्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की पावन नगरी में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं एवं यह धरती कई महापुरूषों का स्थल भी रहा है। साथ हीं यह क्षेत्र अपने साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए भी जाना जाता है। 

उद्धघाटन

झारखण्ड राज्य में असीम प्रतिभाएँ :

सरकार पूरी तरह प्रयासरत है कि सभी को बुनियादी सुविधाएँ मिले व उनका समाजिक व आर्थिक विकास हो। सभी लोगों के विकास से हीं किसी राज्य व देश का समग्र विकास संभव है। झारखण्ड राज्य में असीम प्रतिभाएँ हैं। चाहे वह पढ़ाई-लिखाई, संगीत, खेल-कूद हो या कुछ और इन सब में छात्र-छात्राएँ काफी अच्छा कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि बच्चे सिर्फ किताबी ज्ञान तक हीं सीमित न रहे बल्कि व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त करें। ऐसे में आवश्यक है कि उन्हें उपयुक्त साधन देकर प्रोत्साहित किया जाय। 

राज्यपाल

वर्तमान युग आई0टी0 का युग: 

कम्प्यूटर आॅन व्हील के उद्घाटन के संबंध में उन्होंने कहा कि वर्तमान युग आई0टी0 का युग है। ऐसे में आवश्यक है कि लोगों को कम्प्यूटर का ज्ञान दिया जाय। ऐसे में कम्प्यूटर आॅन व्हील के द्वारा बस में कम्प्यूटर की व्यवस्था कर गांव-गांव जाकर बच्चों को कम्प्यूटर का ज्ञान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हरि दर्शन रथ के द्वारा कई हजार पुराने भारतीय धर्म संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। वहीं पोषण वाटिका रथ भी कुपोषण एवं एनीमिया के समाधान कर पाने में सफल सिद्ध होगी। 

राजयपाल

सर्वांगीण विकास सरकार का मकसद: मंत्री रणधीर 

मौके पर रणधीर कुमार सिंह मंत्री कृषि, गन्ना विकास, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं व सामाजिक संस्थाओं द्वारा किसानों की मदद कर देश के गांवों की तस्वीर व तदवीर बदलने का कार्य किया जा रहा है उसका एक छोटा सा उदाहरण आज यहां पर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास सरकार का मकसद है एवं इसके लिए आवश्यक है कि लोग आगे आएं व इस दिशा में सरकार का सहयोग करें।

इस दौरान महामहिम राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू द्वारा महिलाओं के बीच सिलाई मशीन एवं बच्चों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!