spot_img

भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस: CM ने कहा, बेकार नहीं जाएगी शहादत

रिपोर्ट: मनोज कुमार सिंह

जमशेदपुर: 

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर बिरसा नगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने फूल माला चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

इस मौके पर काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, जिला प्रशासन के लोग और सामाजिक संस्था के लोग मौजूद रहे। वैसे भगवान बिरसा मुंडा के शहादत को याद करते हुए सभी राजनीतिक पार्टी, गैर राजनीतिक पार्टी के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं ने इनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

cm

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत बेकार नहीं जाएगी. उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की बात कही उन्होंने कहा कि देश में देश विरोधी शक्तियां काम कर रही है जो देश को तोड़ना चाहती है. वही कहा कि देश और राज्य विकास की ओर लगातार अग्रसर है.

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!