गिरिडीह:
साइबर अपराध का 4 शातिर बदमाश फिर गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
कई राज्यों की पुलिस को चकमा देकर अपने अपराध को अंजाम देने वाला सोहन मंडल, रूपेश मंडल, महेंद्र मंडल और हीरालाल मंडल को छत्तीसगढ़ की सोमनी थाना पुलिस के साथ संयुक्त करवाई करते हुए गिरिडीह पुलिस ने ताराटांड क्षेत्र से पकड़ा है।
बताया गया कि सभी गिरफ्तार अपराधी झितरी, करमाटांड़ और कोरबान्ध के रहने वाले हैं।
इस बावत एसपी सुरेन्द्र झा ने एसडीपीओ मनीष टोप्पो के साथ एक प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि इस शातिरों को योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तार किया गया है। बताया कि इस साइबर ऑपरेशन को चार्ली चार्ली नाम दिया गया था। सूचना जुटाकर टीम गठित की गई और जाल बिछाकर इन्हें ट्रैप किया गया है। इनके पास से कई मोबाइल,फर्जी सिम आदि बरामद किया गया है।