spot_img
spot_img
होमखबरघर पर अकेली थी महिला, दो युवकों ने बंदूक की नोंक पर...

घर पर अकेली थी महिला, दो युवकों ने बंदूक की नोंक पर किया ये काम….

Dumka News: संथाल परगना बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन

Deoghar: घर के सामने से मैजिक वाहन की चोरी

रिपोर्ट: जितेंद्र दास 

पाकुड़: 

पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के कमलघाटी स्थित मिशन टोला में बुधवार को घर पर अकेली एक महिला से बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर कान और नाक में लगे जेवर लूट लिए।

घटना करीब 10 बजे दिन बुधवार की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना के एएसआई शिवाजी सरदार मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी पीड़ित महिला से ली। पीड़ित महिला ममता हाजरा ने बताया कि घर बंद कर हम शौच करने गए थे। आकर देखा तो दो युवक मेरे घर पर आए थे। उन्होंने पहले पानी मांगा। पानी देने के बाद वे लोग पानी पिये और अपने आप को जेवर साफ करने वाला बताया। जेवरात साफ करने के लिए जेवरात की मांग करने लगे और कहा कि इसके पैसे नहीं लगेंगे।

महिला ने जेवरात नहीं रहने की बात कहकर टाल दिया। फिर युवकों ने उस महिला से कहा कि कुछ पेपर दीजिये इस पर पीड़ित महिला ने पुराने रखे पेपर के पन्ने को जैसे ही देने गई बदमाशों ने बंदूक निकालकर महिला के गर्दन पर सटा दिया और हाथ पकड़ लिए। इसके बाद उक्त बदमाशों ने कान तथा नाक में पहने हुए हुए सोने के जेवर को ले लिया। महिला ने चिल्लाने का प्रयास किया तो मुंह बंद कर दिया। बदमाशों ने महिला से बंद घर की चाभी व बाहर रखे बाइक की चाभी की मांग की। इस पर महिला ने कहा कि दोनों की चाभी नहीं है मेरे पास। उसके बाद बदमाश भाग निकले।

घटना के बाद पीड़ित महिला ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। पीड़ित महिला का पति मनु हाजरा पेशे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मी है। बताया जाता है कि बदमाश जिस रास्ते से आये थे उस रास्ते के एक घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पुलिस हर बिंदुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!