बोकारो:
बोकारो के अति नक्सल प्रभावित लुगू पहाड़ी में नक्सलियों के द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले हथियारों का जखीरा बोकारो पुलिस और सीआरपीएफ ने एनआईए की अगुवाई में बरामद किया है।
यह बरामदगी पकड़े गए नक्सली चार्ली से एनआईए द्वरा पूछताछ के बाद बरामद किया जा सका है। एनआईए की अगुवाई में आज की गई छापेमारी में लुगू पहाड़ी से 15 रेगुलर वेपन, 10 थ्री नॉट थ्री रायफल, पिस्टल और कारबाइन बरामद किया गया है।
नक्सली चार्ली की गिरफ्तारी पाँच मार्च को गिरिडीह जिले में की गई थी। इस दौरान चार्ली के साथ अन्य 14 और नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद एनआईए ने चार्ली से पूछताछ की थी। इसी दौरान चार्ली की निशानदेही पर हथियारों का जखीरा पकड़ा जा सका है।
हालाँकि इस मामले में बोकारो के पुलिस कप्तान कार्तिक एस मीडिया से बात करने को तैयार नही है। मामला महुआटांड थाना क्षेत्र का है.