जामताड़ा:
जामताड़ा के नारायणपुर थाना की पुलिस ने हब्बा डब्बा जुआ खेलते हुए 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
ये लोग नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांकुडीह में जुआ खेल रहे थे। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली पुलिस ने इन जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सरगना सद्दाम हुसैन को भी गिरफ्तार किया है।
सद्दाम हुसैन जामताड़ा नारायणपुर एवं सीमावर्ती धनबाद में कई जगहों पर लूट, चोरी आदि अपराधों को अंजाम दे चुका है और वांछित अपराधी है। गिरफ्तार जुआरियों में नकुल मुर्मू, संजीत हादसा, सबा अंसारी, रविलाल मरांडी, सुखलाल सोरेन एवं सद्दाम अंसारी उर्फ सद्दाम हुसैन शामिल है।
पुलिस ने इनके पास से 1070 रुपए, हब्बा डब्बा बोर्ड एवं गोटी वगैरह को बरामद किया है। इसके अलावा इनके पास से कई मोबाइल को भी जप्त किया गया है। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।