spot_img
spot_img
होमखबरबस ने मारी ज़ोरदार टक्कर, बोलेरो सवार पांच घायल

बस ने मारी ज़ोरदार टक्कर, बोलेरो सवार पांच घायल

गैस चूल्हा ऑन करते ही लगी आग, महिला झुलसी, गंभीर

Chhattisgarh Police ने Deoghar से दो साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार


देवघर: 

दुमका जिले के नोनीहाट के पास बस ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मारी। जिसमें पांच बोलेरो सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. 

सभी घायल गोड्डा जिले के महगामा के रहने वाले हैं. पांच घायलों में तीन की हालत गंभीर देखते हुए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. तीनों का इलाज चल रहा है. सभी खतरे से बाहर हैं. घायल में महगामा के यमुना प्रसाद डॉक्टर भी शामिल हैं. 

जानकारी के मुताबिक महगामा से दुमका जा रहे एक ही परिवार के पांच लोग बोलेरो में सवार थे कि विपरीत दिशा से आ रही बस ने ओवरटेक करने के कारण बोलेरो में टक्कर मार दी. टक्कर इतना भयानक था कि बोलेरो लगभग 50 फिट पीछे चला गया और सभी बेहोश हो गए.  

कुछ देर बाद एक बोलेरो सवार को होश आया और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बाकी सभी को बोलेरो से निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वस्थ्य केन्द्र भेजा गया. जिसमें तीन लोगों की स्थिति खराब होने के कारण देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया. जहाँ प्राथमिक उपचार किया गया. वही बोलेरो में सवार पांच में से एक जमुना प्रसाद नामक महगामा के डॉक्टर भी है. हालांकि देवघर सदर अस्पताल में डॉक्टर और अन्य दो साथी परिवार सभी खतरे से बाहर है और सुरक्षित है. बाकि का इलाज नोनीहाट किसी स्वास्थ्य केंद्र में चल रही है. 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!