जामताड़ा:
जामताड़ा का कुख्यात साइबर क्रिमिनल सीताराम मंडल दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
दरअसल, दिल्ली पुलिस चार दिनों से सीताराम मंडल को अपने राडार पर रखी हुई थी और मौका मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीताराम मंडल पर दिल्ली के आनंद विहार थाने में 2 लाख रुपये ठगी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है। इस कांड में और 5 प्राथमिक अभियुक्त हैं जिसमें से 2 लोगों की गिरफ्तारी राजस्थान से एवं एक व्यक्ति की गिरफ्तारी गिरिडीह से की गई है. इन्ही के निशानदेही पर दिल्ली पुलिस करमाटांड़ पहुंची और सिताराम मंडल की गिरफ्तारी हुई।
दिल्ली साइबर सेल शाहदरा के पुलिसकर्मियों ने आरोपी के घर से 5 पासबुक, 5 मोबाइल फोन, एक चेक बुक, नगद और सोने की चेन वगैरह को बरामद किया है।
दिल्ली पुलिस टीम ने बताया कि इसके दो पासबुक की जांच की गई है. जिसमें डेढ़ करोड़ के लेन-देन किया गया है। सीताराम मंडल को साइबर क्राइम के आरोप में जामताड़ा जिला न्यायालय ने डेढ़ साल की सजा भी सुनाई है जो फिलहाल जमानत पर है।