धनबाद:

धनबाद पीएमसीएच में ईलाजरत एक महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सको पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

इलाज के दौरान हुई महिला की मौत:
झरिया की रहने वाली 65 वर्षीय परिया देवी की तड़के करीब तीन बजे सुबह में चक्कर आने के बाद तबियत अचानक बिगड़ गई। घरवालों ने आनन फानन में परिया देवी को बेहतर ईलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया। यहाँ उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। वृद्ध महिला परिया देवी की मौत ईलाज के दौरान हो गई।
परिजन ने लगाया लापरवाही का आरोप:
परिजन अरुण कुमार वर्मा का आरोप है कि मौत के लिए जिम्मेदार अस्पताल के चिकित्सक, यहाँ का प्रबंधन है। जब परिया देवी को भर्ती कराया गया था उसी वक्त चिकित्सको को बुलाकर मरीज का उपचार करने का आग्रह किया गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीज का सिटी स्कैन करने की बात कही गई। समय बीतता गया पर न ही किसी चिकित्सक ने मरीज की सूद ली और न ही सिटी स्कैन ही किया गया। चिकित्सक आने में टाल-मटोल करते रहे। इतने में परिया देवी ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि समय पर ईलाज हुआ होता तो परिया देवी की इस तरह से मौत नहीं होती।
परिजन ने कहा, पीएमसीएच में सुबिधा के नाम पर कुछ नहीं:
उन्होंने आरोप लगाया कि यहाँ सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। चिकित्सक से लेकर प्रबंधन तक सभी लापरवाह बने बैठे है। एक मरीज की जान चली जाती है और चिकित्सक , प्रबंधन हाथ पर हाथ धरे रह जाते है।
इधर हंगामे की सूचना पर सरायढेला की पुलिस भी मौके पर पहुँची। हंगामे को शांत कराया गया.