जामताड़ा:
अभी शादियों का समय है और गांव में पानी नहीं है। ऐसे में शादियों पर ग्रहण लगने लगा है।
कुछ ऐसा ही हुआ है जामताड़ा के तरणी गावं में। पूरा गावं चापाकल के भरोसे है और चापाकल खराब होने के कारण शादियां नहीं हो पा रही है। आक्रोशित होकर महिलाएं प्रदर्शन पर उतर आयी हैं। तरणी गावं के संथाल टोला की महिलाओ ने चापाकल मरम्मत नही होने के कारण जनप्रतिनिधियों का विरोध जताया।
महिलाओ ने कहा कि ऐसी स्थिति में जी रहे हैं की जनप्रतिनिधियों से भरोसा उठ चुका है। मुखिया, जलसहिया, पंचायत समिति कोई भी खराब चापाकल के मरम्मती पर ध्यान नही दिया। दो किलोमीटर दूर से पानी लाकर पिते हैं। पहली समस्या गर्मी और उसपर पानी का संकट ।
कुछ महिलाओ ने कहा कि घर में शादी है। शादी घर में पानी की व्यवस्था अंत्यत जरूरी है और दुसरा कोई विकल्प भी नही है। ग्रामीणो ने पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि को चेतावनी देते हुए कहा कि इस गर्मी में अगर चापाकल ठीक नही हुआ तो आंदोलन करेंगे।