रिपोर्ट: आशुतोष श्रीवास्तव
गिरिडीह:
रोजी-रोटी की तलाश में परदेस गए सात भारतीय नागरिको को अफगानिस्तान में अगवा कर लिया गया है। अगवा किये गए 7 भारतीय में 4 झारखण्ड के 2 केरला और 1 बिहार के रहने वाले है.
गायब हुए लोगों में गिरिडीह बगोदर निवासी हुलास महतो, प्रसादी महतो व प्रकाश महतो शामिल हैं। बताया गया कि ये लोग अफगानिस्तान के बागलप्रांत में ट्रांसमिशन लाइन बिछाने के काम मे लगे थे। जानकारी के मुताबिक वहां केसीसी कंपनी का बड़ा पावर प्रोजेक्ट चल रहा था। काम करने के दौरान अज्ञात बन्दूक धारियों ने कार्यस्थल से 7 भारतीय को उठा लिया। भारतीय दूतावास से खबर की पुष्टि होते ही बगोदर में कोहराम मच गया।
अगवा हुए लोगों के परिजन बेहद डरे हुए हैं। मंगलवार को प्रवासी ग्रुप के सिकंदर अली ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सभी को ढांढस बंधाया। हालांकि जब तक वहां से कोई अच्छी खबर नही आती तब तक परिजनों की सांसें अटकी ही रहेगी।