spot_img

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्च अभियान जारी

Deoghar: चोरी के डक्टाइल पाइप लदा ट्रक जब्त

रिपोर्ट:मनोज कुमार सिंह 

जमशेदपुर:

जमशेदपुर के बोड़ाम थाना अंतर्गत दलमा के तराई स्थित कोकादासा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. अभी सर्च अभियान जारी है. 

गुप्त सूचना के आधार पर CRPF और झारखंड पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया, जैसे ही सर्च अभियान शुरू हुआ कि नक्सलियों ने फायरिंग करना शुरु कर दी। आपको बता दें कि कोकादासा जंगल में एक करोड़ के इनामी राकेश उर्फ असीम मंडल के दस्ता के साथ फायरिंग चल रही है। उधर पुलिस ने नक्सलियों के 1 बंकर को ध्वस्त किया है।

मुठभेड़

पुलिस के इस अभियान के दौरान एक देसी राइफल, खाने-पीने के सामान, नक्सली साहित्य और पोस्टर बरामद हुये हैं। पुलिस का मानना है कि 15 की संख्या में नक्सली इस जंगल में देखे गए है।उधर पश्चिम बंगाल और झारखंड बॉर्डर को सील कर छापेमारी चल रही हैं।

जमशेदपुर एसएसपी का मानना है कि बहुत जल्द बड़ी सफलता हाथ लगेगी। फिलहाल आसपास के गांव के लोगों को सतर्क कर दिया गया है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!