spot_img

डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत, जाँच टीम गठित

रिपोर्ट:करुणा करण 

पलामू:

पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के सिलदीलिया गांव निवासी बीरबल सिंह की 23 वर्षीय पत्नी नीलम देवी की मौत डॉक्टर की लापरवाही से हो गयी. 

बताया जा रहा कि गांव की सहिया महिला को डीलेवरी के लिए पांकी के डॉ एच एन झा के पास ले गयी थी. जहां डॉक्टर द्वारा गलत ऑपरेशन कर दिया गया. ऑपरेशन के बाद महिला का पेशाब बंद हो गया. महिला के परिजनों द्वारा चिंता जाहिर करने के बाद डॉक्टर ने उसे तीन दिन बाद रांची भेज दिया जंहा महिला की मौत हो गयी.

पांकी में बे-रोकटोक चल रहा अवैध क्लिनिक:

गौरतलब है कि पांकी में अवैध क्लिनिक का संचालन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। क्लिनिक का रजिस्ट्रेशन किसी और के नाम, मगर क्लिनिक का संचालन कोई दूसरा व्यक्ति कर रहे हैं। ऐसे में मरीज मौत के गाल में समा जा रहे हैं। डॉक्टरों के लापरवाही के कारण मरीज की मौत होने की पांकी में नई बात नहीं है। एक ऐसा ही मामला फिर से पांकी प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना रोड में बहुचर्चित विवादित डॉक्टर एच एन झा के क्लिनिक में देखने को मिला।

डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप:

डॉक्टरों की लापरवाही के कारण एक महिला की जान चल गई। जब महिला के परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया तो डॉक्टर मृत महिला के परिजनों को दो लाख देने की बात कह चुप रहने को कहा। जानकारी के अनुसार तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार पंचायत के सीलदिलिया गांव निवासी बीरबल सिंह की पत्नी नीलम देवी 23 वर्ष को डिलेवरी के लिए पांकी प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना रोड डॉ एच एन झा के किलनिक में भर्ती कराया। जंहा डॉक्टरों ने बड़ा ऑपरेशन कर महिला को डिलेवरी कराया। ऑपरेशन के बाद महिला को तीन दिन तक होश नहीं आने पर महिला के परिजनों ने चिंता जाहिर की। महिला के परिजनों द्वारा चिंता जाहिर करने के बाद डॉक्टरों ने उसे रांची भेज दिया। जंहा रांची रिम्स में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. मृत महिला के परिजनों के डॉ एच एन झा पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। महिला के परिजनों ने थाना में जाकर भी न्याय की गुहार लगाया है।

नाम किसी और का काम किसी और का: 

सबसे बड़ा सवाल है कि जो क्लिनिक डॉ एच एन झा संचालित कर रहा है। उस क्लिनिक का रजिस्ट्रेशन मेदिनीनगर निवासी महिला डॉक्टर किरण के पति सतीश कुमार के नाम से है। मगर संचालन दूसरे डॉक्टर कर रहे हैं।

जाँच टीम गठित:

इधर, पांकी स्वास्थ्य प्रभारी डॉ महेंद्र कुमार ने घटना के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. प्रशासन की ओर से जाँच टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है. 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!