spot_img
spot_img

सारठ जिला बनने की सभी योग्यता पूरी करता है,प्रखंड कार्यालय उद्घाटन के दौरान बोले कृषि मंत्री

रिपोर्ट:शिव कुमार यादव 

देवघर/सारठ:

विशेष प्रमंडल के तहत 3.26 करोड़ की लागत से बने नव निर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय के उदघाटन समारोह में पहुंचे कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि सारठ जिला बनने की सारी अर्हताएं पुरी करती है।  इसलिए 2019 के विधानसभा चुनाव हमारा प्रमुख मुद्दा सारठ को जिला बनाने का होगा और आपका भरपूर समर्थन मिला तो सारठ जिला भी बनेगा।

मुख्यालय

मंत्री ने कहा कि सारठ, चितरा व पालाजोरी तीन थाना मिलाकर सारठ को पुलिस अनुमंडल का दर्जा दिलाने के बाद सारठ को जल्द ही पुर्ण अनुमंडल का दर्जा दिलायेंगे। मंत्री ने कहा कि जब तक सारठ का संपुर्ण विकास नहीं होगा तब तक चैन से नहीं सोउंगा। 70 साल तक सारठ विधानसभा में विकास की कोई उपलब्धी नहीं हुई। लेकिन उनके तीन साल के कार्यकाल में सारठ विधानसभा का चहुमुखी विकास किया गया है। 

पांच हजार करोड़ की योजना चल रही है:

कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के सहयोग के कारण ही विधानसभा में लगभग पांच हजार करोड़ की योजना चल रही है। अगर जेविएम में विधायक रहते तो क्या सारठ का विकास हो पाता। उन्होंने बताया कि विधानसभा में तीन ग्रीड, 5 पावर सबस्टेशन, तीन बड़ी जलापुर्ति योजना, 8 ग्रामीण जलापुर्ति योजना, 10 बड़ी पुल, कोल्ड स्टोरेज, महिला काॅलेज और दर्जनों सडकें आदि कई बड़ी योजना में काम शुरू है। कई बन कर तैयार भी है। मंत्री ने कहा कि अब सारठ में विकास की राजनीति शुरू हो गई है। वोट लेकर जनता को बरगलाने वालों का समय खत्म हो गया है।

जुन-जुलाई तक बनेगा दुसरा प्रखंड:

मंत्री ने कहा कि सारठ का दुसरा प्रखंड बनाने को लेकर प्रक्रिया अंतिम स्टेज पर है। जमीन तलाश की जा रही है। जुन-जुलाई माह तक नारियल फोड़ कर कार्य शुरू करेंगे।

1956 का बना था मुख्यालय:

कृषि मंत्री ने कहा कि 1956 का बना प्रखंड व अंचल मुख्यालय काफी जर्जर हो गया था। विभाग व संवेदक ने समय से पहले ही नए मुख्यालय का निर्माण कार्य पुरा कर दिया। वहीं कहा कि उनके कार्यकाल में अगर विकास कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता होती है तो तुरंत शिकायत करें, उस पर कार्रवाई होगी। 

मंत्री का नागरिक अभिनंदन:

सारठ को पुलिस अनुमंडल का दर्जा दिलाने पर क्षेत्र के लोगों ने मंत्री का नागरिक अभिनंदन किया। फुल माला पहना कर स्वागत किया। मंत्री हेलीकॉप्टर से सारठ प्रखंड मुख्यालय स्थित तैतरिया मोड मैदान पहूंचे थे। लोगों को संबोधन के बाद प्रखंड मुख्यालय का उदघाटन किया गया।

मौके पर बीडीओ निशा कुमारी सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष कृष्ण मुरारी राय, पुलिस निरीक्षक अरविन्द उपाध्याय, थाना प्रभारी एनडी राय समेत सैंकड़ों लोग मौजूद थे। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!