spot_img
spot_img
होमखबरपूर्व सांसद बागुन सुंबरुई को ब्रेन स्ट्रोक, टीएमएच में भर्ती, मिलने पहुंचे...

पूर्व सांसद बागुन सुंबरुई को ब्रेन स्ट्रोक, टीएमएच में भर्ती, मिलने पहुंचे अर्जुन मुंडा

Asian Games: भारत ने घुड़सवारी में 41 साल बाद जीता स्वर्ण

रिपोर्ट:मनोज कुमार सिंह 

जमशेदपुर:

चाईबासा के पूर्व सांसद बागुन सुंबरुई की अचानक तबियत खराब होने से उन्हें आनन-फानन में जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया है, जहा उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। आपको बता दें कि बागुन सुंबरुई को ब्रेन हेमरेज हुआ है, उनका इलाज चल रहा है.

पूर्व सांसद बागुन सुंबरुई चाईबासा से कांग्रेस के टिकट पर पांच बार सांसद बने और चार बार विधानसभा पहुंचे। जिनकी तबियत ख़राब होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और अन्य राजनेता टीएमएच में जाकर उनका हाल चाल जाना है। वैसे बागुन सुंबरुई विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे और बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री भी रह चुके हैं. 

पूर्व सांसद बागुन दा को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है और स्थिति नाजुक बनी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का कहना है की तबीयत खराब है, भगवान से दुआ करते हैं कि वो स्वस्थ हो जाएं। 

उधर अर्जुन मुंडा ने टीएमएच में इलाजरत और पुलिस कस्टडी में इलाज करा रहे ईचागढ़ विधायक साधु चरण महतो से भी मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!