गिरिडीह:
सिल्ली और गोमिया उपचुनाव को लेकर भाजपा और आजसू में ठनती जा रही है। अब बड़े भाई भाजपा ने आजसू को हड़काना शुरू कर दिया है।
इस बार वरिष्ठ भाजपा नेता और कोडरमा सांसद रविन्द्र राय ने कड़े लहजे में कहा है कि आजसू सत्ता का मजा और विपक्ष का आनंद एक साथ न ले। इन्होंने कहा कि गोमिया सीट पर भाजपा ने पूर्व में भी चुनाव लड़ कर सम्मानजनक वोट लाया था। इस सीट पर भाजपा का दावा बनता है। इनका कहना है कि आजसू गठबंधन धर्म निभाए।
सांसद ने कहा कि लोहरदग्गा में हमने योग्य उम्मीदवार नही रहने के बावजूद आजसू को जगह दी थी और हार को भी स्वीकार किया था। अब गठबंधन की ज़िम्मेदारी निभाने की बारी आजसू की है। इन्होंने कहा कि 3 मई को भाजपा कोर कमिटी की बैठक है। उसी बैठक में पार्टी अपने उम्मीदवार का चयन करेगी।