रिपोर्ट: करुणा करण
पलामू/मेदिनीनगर:
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सास का निधन हो गया है.
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सास एवं पलामू भाजपा के नेता ददन सिंह की माता समुंद्री देवी का रविवार को हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। 94 साल की उम्र में समुंद्री देवी का निधन मेदिनीनगर शहर थाना के बेलवाटिका स्थित आवास पर दोपहर 2 बजे के करीब हो गया।
निधन की खबर सुनते ही बेलवाटिका आवास पर दर्शनाभिलाषियों का तांता लग गया।